28 मई 2015 - 19:48
 सऊदी गृहमंत्री से मिली क़तीफ़ वासियों को धमकी

सऊदी अरब के गृहमंत्री और सऊदी शाहज़ादे के उत्तराधिकारी ने अलक़तीफ़ नगर के वासियों को धमकी दी है।

सऊदी अरब के गृहमंत्री और सऊदी शाहज़ादे के उत्तराधिकारी ने अलक़तीफ़ नगर के वासियों को धमकी दी है।
सऊदी अरब के गृहमंत्री मुहम्मद बिन नाएफ़ ने क़तीफ़ में जनसमिति बनाने के लिए नागरिकों की कोशिश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी सरकारी संस्था की ज़िम्मेदारी संभालने का प्रयास करेगा, उसे सज़ा दी जाएगी और सरकार को इस कार्य में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं है। मुहम्मद बिन नाएफ़ ने कहा कि सऊदी अरब की सरकार, देश के पूर्वी क्षेत्रों में सुरक्षा स्थापित करेगी और जो भी क़ानून के ख़िलाफ़ कार्यवाही करेगा, उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। पूर्वी क्षेत्रों में शिया मुसलमानों ने अपनी रक्षा आप करने के लिए जनसमिति के गठन का फ़ैसला किया है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के पूर्वी मैदान अलक़तीफ़ में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान एक आतंकी आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें कई नमाज़ी शहीद  घायल हुए थे।